रक्षा मंत्री ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट उद्भव

0 Comments

भारत ने ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ नामक योजना शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्राचीन रणनीतियों को आधुनिक सेना के तरीकों से मिलाना है। राजनाथ सिंह जी ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि हमारी सुरक्षा में बेहतरी हो सके। इस योजना में हमारे देश के संस्कृति और दर्शन से संबंधित रणनीतिक शब्दों को भी समझाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट भारतीय सेना और एक विचारक संगठन, यूएसआई, के साथ किया जा रहा है। इससे हमारी सेना को नई तकनीक और प्राचीन ज्ञान दोनों का लाभ होगा।


‘प्रोजेक्ट उद्भव’ इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने प्राचीन ज्ञान को आधुनिक सैन्य तकनीकों से जोड़ें। इसके लिए विषय पर अनुसंधान, कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इससे हम वो पुराने विचार और सिद्धांत जो सैन्य से संबंधित हैं, ढूंढ सकते हैं। इस योजना की मदद से हम अपने सैन्य प्रशिक्षण को बेहतर बना सकते हैं और भारतीय रणनीतिक संस्कृति को और अधिक मजबूती दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.