राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:
- इस पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था, यह भारत में किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया था।
- यह विगत चार वर्ष की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार एवं सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
- इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है।
अर्जुन पुरस्कार:
- इसे वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
- यह विगत चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना एवं अनुशासन की भावना बनाए रखने वाले खिलाडियों को दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के विजेता को 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा और एक प्रमाण/सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार:
- इसे वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
- यह कोचों को सुसंगत आधार पर उत्कृष्ट और मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिये दिया जाता है।
- इसमें 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, द्रोणाचार्य की एक कांस्य प्रतिमा और प्रमाण/सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है।
ध्यानचंद पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। इस पुरस्कार के विजेता को ध्यानचंद की एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
- यह उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्राफी:
- इसकी स्थापना वर्ष 1956-57 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय स्तर के खेल प्रदर्शन के लिये दी जाती है।यह विगत एक वर्ष की अवधि में ‘अंतर-विश्वविद्यालयी टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ करने वाले विश्वविद्यालय को दी जाती है।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:
- इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
- यह उन कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित गैर-सरकारी संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने खेलों के प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।
इस साल इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिस पर जस्टिस (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज) की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया। इसमें प्रमुख खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक आदि शामिल थे।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
क्रमांक खिलाड़ी का नाम क्षेत्र
1. नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
2. रवि कुमार कुश्ती
3. लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
4. पीआर श्रीजेश हॉकी
5. अवनि लेखारा पैरा शूटिंग
6. सुमित अंतिल पैरा एथलेटिक्स
7. प्रमोद भगत पैरा बैडमिंटन
8. कृष्णा नागर पैरा बैडमिंटन
9. मनीष नरवाल पैरा शूटिंग
10. मिताली राज क्रिकेट
11. सुनील छेत्री फुटबॉल
12. मनप्रीत सिंह हॉकी
अर्जुन पुरस्कार 2021 (खेल के क्षेत्र में)
क्रमांक खिलाड़ी का नाम क्षेत्र
1 अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
2 सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
3 शिखर धवन क्रिकेट
4 चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी तलवारबाजी
5 मोनिका हॉकी
6 वंदना कटारिया हॉकी
7 संदीप नरवाल कबड्डी
8 हिमानी उत्तम परब मल्लखंब
9 अभिषेक वर्मा निशानेबाजी
10 अंकिता रैना टेनिस
11 दीपक पूनिया कुश्ती
12 दिलप्रीत सिंह हॉकी
13 हरमनप्रीत सिंह हॉकी
14 रूपिंदर पाल सिंह हॉकी
15 सुरेंद्र कुमार हॉकी
16 अमित रोहिदास हॉकी
17 बीरेंद्र लाकड़ा हॉकी
18 सुमित हॉकी
19 नीलकांत शर्मा हॉकी
20 हार्दिक सिंह हॉकी
21 विवेक सागर प्रसाद हॉकी
22 गुरजंत सिंह हॉकी
23 मनदीप सिंह हॉकी
24 शमशेर सिंह हॉकी
25 ललित कुमार उपाध्याय हॉकी
26 वरुण कुमार हॉकी
27 सिमरनजीत सिंह हॉकी
28 योगेश कथूनिया पैरा एथलेटिक्स
29 निषाद कुमार पैरा एथलेटिक्स
30 प्रवीण कुमार पैरा एथलेटिक्स
31 सुहाश यतिराज पैरा बैडमिंटन
32 सिंहराज अधाना पैरा निशानेबाजी
33 भावना पटेल पैरा टेबल टेनिस
34 हरविंदर सिंह पैरा तीरंदाजी
35 शरद कुमार पैरा एथलेटिक्स
द्रोणाचार्य पुरस्कार (खेल के क्षेत्र में)
(क) लाइफ- टाइम श्रेणी:
क्रमांक कोच का नाम क्षेत्र
1 टी. पी. औसेफ एथलेटिक्स
2 सरकार तलवार क्रिकेट
3 सरपाल सिंह हॉकी
4 आशान कुमार कबड्डी
5 तपन कुमार पाणिग्रही तैराकी
नियमित श्रेणी:
क्रमांक कोच का नाम क्षेत्र
1 राधाकृष्णन नायर पी एथलेटिक्स
2 संध्या गुरुंग बॉक्सिंग
3 प्रीतम सिवाच हॉकी
4 जय प्रकाश नौटियाल पैरा शूटिंग
5 सुब्रमण्यम रमन टेबल टेनिस
खेल के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2021
क्रमांक नाम क्षेत्र
1 लेख केसी बॉक्सिंग
2 अभिजीत कुंते चेस
3 दविंदर सिंह गरचा हॉकी
4 विकास कुमार कबड्डी
5 सज्जन सिंह कुश्ती
(5) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021
क्रमांक श्रेणी संस्था
1 नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान औरपोषण मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
2 कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमि.
3 मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2021 पंजाब विश्वविद्यालय- चंडीगढ़
प्रश्न– मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 इनमे से किसे नही दिया गया है?
(a) नीरज चोपड़ा
(b) रवि कुमार
(c) लवलीना बोरगोहेन
(d) अभिजीत कुंते
उत्तर-(d)
प्रश्न– मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 कितने लोगो को दिया गया है?
(a) 10
(b) 11
(c) 12
(d) 13
उत्तर-(c)
प्रश्न– अर्जुन पुरस्कार 2021 इनमे से किसे दिया गया है ?
(a) सिमरनजीत सिंह
(b) योगेश कथूनिया
(c) अरपिंदर सिंह
(d) निषाद कुमार
उत्तर-(c)
Recent Comments