प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021

0 Comments

हाल ही में, पर्यावरण मंत्रालय ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 अधिसूचित किया है।  नवीन नियमों का उद्देश्य 2022 तक विशिष्ट एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को प्रतिबंधित करना है जिनकी ” अल्प उपयोगिता और उच्च अपशिष्ट क्षमता” है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

1 जुलाई, 2022 से पॉलीस्टीरीन और विस्तारित पॉलीस्टीरीन समेत निम्न एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित किया जाएगा: –

प्लास्टिक की छड़ियों से लैस ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ियां, आइसक्रीम की छड़ियां, सजावट के लिए पॉलीस्टीरीन (थर्मोकोल);

प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी कटलरी, मिठाई के डिब्बों के चारों ओर लपेटी जाने वाली या पैकिंग करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर।

हल्के वजन वाले प्लास्टिक कैरी बैग की वजह से फैलने वाले कचरे को रोकने के लिए 30 सितंबर, 2021 से प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 75 माइक्रोन कर दी गई है और 31 दिसंबर, 2022 से 120 माइक्रोन किया जायेगा।

प्रश्नोत्तर

प्रश्न-13 अगस्त‚ 2021 को केंद्र सरकार ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम‚ 2021 को अधिसूचित किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

(i) इसके तहत 1 जुलाई‚ 2022 से पॉलीस्टीरीन और विस्तारित पॉलीस्टीरीन समेत एकल उपयोग वाले प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण‚ आयात‚ भंडारण‚ वितरण‚ ब्रिकी और उपयोग को प्रतिबंधित किया जाएगा।

(ii) 30 सितंबर‚ 2021 से प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 75 माइक्रोन कर दी गई है।

(iii) 31 दिसंबर‚ 2022 से प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 120 माइक्रोन कर दी गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (i) एवं (iii)

(b) केवल (ii) एवं (iii)

(c) केवल (i) एवं (ii)

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर—(d)

Leave a Reply

Your email address will not be published.