गांधी शांति पुरस्कार

22 मार्च, 2021 को केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 तथा 2020 के गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनके अहिंसक एवं अन्य गांधीवादी तरीकों के जरिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2020 का यह पुरस्कार बांग्लादेश के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनके अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार राशि-1 करोड़ रुपये
यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे वर्ष 1995 से प्रदान किया जा रहा है।
इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती पर की गई थी।
प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 के गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की। वर्ष 2020 का यह पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?
(a) विवेकानंद केंद्र
(b) योही सासाकावा
(c) चंडी प्रसाद भट्ट
(d) शेख मुजीबुर रहमान
उत्तर-(a)
Recent Comments