कोरोनोवायरस के चलते अब टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

0 Comments

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों को 2021 के लिए स्थगित करने की घोषणा की है।

एक बयान में कहा गया कि पूरी दुनिया इस समय कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने में जुटी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख ने टोक्यो 2020 खेलों को एक वर्ष के लिए टालने के लिए सहमति जताई है।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह इतिहास में पहला मौका होगा जब ओलंपिक खेलों को एक साल के लिएआगे बढ़ाया गया है। कोरोनोवायरस महामारी के चलते अब 24 जुलाई को होने वाला उद्घाटन समारोह रदद किया गया, और 2021 के उद्घाटन समारोह की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।

 IOC के अध्यक्ष और जापान के प्रधान मंत्री ने फैसला किया है कि ओलंपिक खेलों में शामिल होने वाले हर एथलीटों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए टोक्यो में होने वाले XXXII ओलंपियाड के खेलों को 2020 से अगले साल के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन इन्हें 2021 की गर्मियों से पहले ही आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाच.

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 23 जून 1894.

जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे.

जापान की राजधानी: टोक्यो; जापान की मुद्रा: जापानी येन.

Leave a Reply

Your email address will not be published.