कनाडा COVID-19 के चलते टोक्यो 2020 ओलंपिक मे नहीं लेगा हिस्सा

0 Comments

कनाडा टोक्यो 2020 ओलंपिक का बहिष्कार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कनाडाई ओलंपिक समिति द्वारा कहा गया कि टोक्यो 2020 ओलंपिक में हिस्सा लेने से उसके एथलीटों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से उम्मीद लगा रही है कि वह आने चार हफ्तों के भीतर ही टोक्यो 2020 ओलंपिक के आयोजन पर सही फैसला लेगी क्योंकि इस समय पूरी दुनिया COVID-19 बीमारी के खतरे से जूझ रही है।

जापान में 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है। मिराईटोवा टोक्यो 2020 ओलंपिक का आधिकारिक शुभंकर है।

जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; जापान की राजधानी: टोक्यो.

जापान की मुद्रा: जापानी येन.

Leave a Reply

Your email address will not be published.