विश्व मौसम विज्ञान दिवस: 23 मार्च

0 Comments

हर साल 23 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 23 मार्च 1950 को हुए विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। 

यह दिन हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस के लिए एक विषय की घोषणा करता है, जिसे सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है। 

यह दिन समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाता है। इस दिन को पहली बार 1961 में मनाया गया था।

इस वर्ष विश्व जल दिवस और विश्व मौसम विज्ञान दिवस एक ही विषय पर मनाया जाना हैं: “Water and Climate Change” (जल और जलवायु परिवर्तन)। 

क्योंकी दोनों ही दिन आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस वर्ष जलवायु और पानी में अधिक सहयोग और स्थायी तरीको का प्रबंधन करने पर केंद्रित किया गया है ।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है.विश्व मौसम विज्ञान संगठन में कुल 191 सदस्य देश एवं क्षेत्र हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.