डॉ. नीती कुमार को साल 2020 के SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

0 Comments

डॉ नीती कुमार को SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार -2020 के लिए चुना गया है। वह लखनऊ CSIR-CDRI की मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी विज्ञान विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। 

उनकी शोध टीम मलेरिया के लिए वैकल्पिक दवा लक्ष्यों की खोज के लिए मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने का प्रयास कर रही है।

उन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु और राष्ट्रीय अकादमियों से मान्यता प्राप्त महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। 

डॉ नीती को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB-DST) द्वारा 3 वर्षों के लिए 5 लाख प्रति वर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.