लम्बे समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद पृथ्वी पर लौटी क्रिस्टीना कोच

0 Comments

नासा (National Aeronautics and Space Administration) की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाकार पृथ्वी पर लौट चुकी हैं। 

उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन गुजारने के साथ ही उनसे पहले अमेरिकी महिला पैगी व्हिटसन द्वारा 289 दिनों तक सिंगल स्पेसफ्लाइट पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

क्रिस्टीना कोच ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 328 दिनों तक रहने के बाद कजाकिस्तान में लैंड किया। 

अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने के साथ उन्होंने किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 

वह इटली के यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री लुका परमिटानो और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर स्कोवर्त्सोव के साथ सोयूज एमएस -13 कैप्सूल में धरती पर वापस लौटी हैं।

क्रिस्टीना कोच के 328 दिनों के लंबे मिशन के दौरान वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्रमा व मंगल मिशनों के अलावा वजनहीनता और वप्स रेडिएशन का महिलाओं के शरीर पर प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड हुआ है।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल हुईं और 2019 में पहली बार महिलाओं की स्पेसवॉक की अगुवाई की।

नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.

स्थापित: 29,1958 जुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.