वहीदा रहमान को MP के किशोर कुमार सम्मान-2018 से किया जाएगा सम्मानित

जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रहमान को वर्ष 2018 के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
उन्हें यह पुरस्कार पिछले साल 13 अक्टूबर को दिग्गज गायक एवं लोकप्रिय अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में दिया जाना था |
लेकिन उनके स्वास्थ्य के चलते वे पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाई थी, इसलिए आज वे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस सम्मान को प्राप्त करेंगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
Recent Comments