विज्ञान मंत्रालय ने 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फेलोशिप की प्रदान

0 Comments

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की है। 

फेलोशिप में अनुसंधान के लिए जरुरी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रति माह 25 हजार रुपये की राशि दी जानी शामिल है। इसके अलावा पांच वर्ष के लिए अनुसंधान अनुदान के रूप में पांच लाख रुपये भी दिए जाते हैं।

स्वर्ण जयंती फेलोशिप का उद्देश्य युवा और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published.